फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coordinate with local traders, focus on increasing revenue

Gorakhpur News: स्थानीय व्यापारियों से करें समन्वय, राजस्व वृद्धि पर दें जोर

Thu, 29 Jan 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Coordinate with local traders, focus on increasing revenue
- एनईआर : टिकट चेकिंग संवर्ग के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे में यात्री, माल, यातायात व आय में वृद्धि पर समीक्षा बैठक बुधवार को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मालगोदामों में सुधार एवं उन्नयन, एनएफआर पालिसी के तहत स्थानीय व्यापारियों से समन्वय कर राजस्व में वृद्धि पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर लखनऊ मंडल एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय के टिकट चेकिंग संवर्ग के एक-एक कर्मचारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों को अनारक्षित टिकट आसानी से मिलने के लिए रेल वन ऐप, एटीवीएम की संख्या बढ़ाने व मोबाइल टिकटिंग मशीन का प्रावधान करने के लिए मंडलों को निर्देशित किया। सभी स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित सुविधाएं व हेल्प बूथ स्थापित करने के लिए कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। बिना टिकट यात्रियों के रोकथाम के लिए नियमित रूप से जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक यात्री सेवाएं विजय कुमार, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट मार्केटिंग अनिल कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट मार्केटिंग सुमित कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवाएं आशीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ आशुतोष गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed