फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cooperation in research and education is the demand of technological age: Prof. Poonam Tandon

अनुसंधान व शिक्षा में सहयोग तकनीकी युग की मांग : प्रो. पूनम टंडन

Fri, 05 Jan 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cooperation in research and education is the demand of technological age: Prof. Poonam Tandon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदर्शित सहयोगात्मक भावना समग्र रूप से उच्च शिक्षा क्षेत्र को नए आयाम तक ले जाने के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सहयोग केवल संस्थाओं के मध्य सहयोग नहीं है, बल्कि यह हाशिए पर मौजूद लोगों की आवाज को बुलंद करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया सहयोग है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व अनुसंधान में सहयोग तकनीकी युग की मांग है।

प्रो. टंडन नेपाल गंडकी विश्वविद्यालय में ''''उत्कृष्टता का सशक्तीकरण : अनुसंधान और शिक्षा में वैश्विक सहयोग'''' विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पैनल डिस्कशन के दौरान अपनी उच्च शिक्षा को लेकर विचार साझा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से एक अनुसंधान सूचित पाठ्यक्रम को बढ़ावा मिलता है, जो छात्रों के अनुभव को विकसित करता है।
विज्ञापन

एक अन्य पैनलिस्ट गंडकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज देवकोटा ने कहा कि अनुसंधान और शैक्षणिक सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान डाॅ. यमुना घले, प्रो. कपिल अधिकारी आदि ने भी विचार रखे। विश्वविद्यालय के प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. रामवंत गुप्ता और प्रो. राजर्षि कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed