फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Convocation ceremony in Maharana Pratap College today, meritorious students will be honoured.

Gorakhpur News: महाराणा प्रताप महाविद्यालय में समावर्तन समारोह आज, सम्मानित होंगे मेधावी

Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony in Maharana Pratap College today, meritorious students will be honoured.
- छात्राएं केसरिया साड़ी एवं छात्र धोती-कुर्ता एवं पगड़ी में ग्रहण करेंगे समावर्तन उपदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के 17 वें समावर्तन संस्कार समारोह (दीक्षांत समारोह) का आयोजन रविवार को किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी मुख्य अतिथि और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राचार्य दीक्षांत उपदेश देंगे। इसके साथ ही महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं अंक अर्जन के आधार पर श्रेष्ठतम विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10ः30 बजे से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि महाविद्यालय ने अपने प्रथम बैच सत्र 2008 के विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भारतीय गणवेश में दीक्षांत उपदेश देकर उन्हें भावी जीवन के लिए शुभ कामनाएं दी थीं। उसी परंपरा के क्रम में महाविद्यालय में आयोजित होने वाले 17वें समावर्तन संस्कार समारोह में छात्राएं केसरिया साड़ी एवं छात्र धोती-कुर्ता एवं पगड़ी में समावर्तन उपदेश ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
इन विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

जीवन मूल्य प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के श्रेष्ठतम विद्यार्थी कीर्ति राय को महायोगी गोरखनाथ सम्मान, हमारे पूर्वज प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के श्रेष्ठतम विद्यार्थी आशीर्वाद कश्यप को महंत दिग्विजयनाथ सम्मान, सिलाई कढ़ाई एवं पेंटिंग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के श्रेष्ठतम विद्यार्थी ज्योति भारती को योगिराज बाबा गंभीरनाथ सम्मान, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के श्रेष्ठतम विद्यार्थी अविनाश निषाद को चेतक सम्मान, काॅस्मेटोलॉजी एंड सेल्फकेयर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के श्रेष्ठतम विद्यार्थी निर्मला प्रजापति को महारानी पद्मिनी सम्मान, संगीत प्रशिक्षण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के श्रेष्ठतम विद्यार्थी प्रांशू मिश्र को माता अरूंधती सम्मान और आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम के श्रेष्ठतम विद्यार्थी कमलेश यादव को मेजर सोमनाथ शर्मा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed