{"_id":"6502a931600e43bcc3047785","slug":"convocation-ceremony-in-gorakhpur-university-on-18th-2023-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजभवन से तिथि निर्धारित: गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 18 को, युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन से तिथि निर्धारित: गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 18 को, युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू
Thu, 14 Sep 2023 12:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:09 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभी ढाई माह पहले ही 28 जून 2023 को अपना 41वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के 46 टॉपरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। सत्र 2022-23 के अभी कई विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपना 42वां दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को मनाने जा रहा है। राजभवन से दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गया है। अभी ढाई माह पहले 28 जून को ही गोविवि ने अपना 41वां दीक्षांत समारोह मनाया था।
विज्ञापन
राजभवन से कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से 42वें दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित करने की जानकारी मिलने के बाद कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी तैयारियों में जुट गए। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के लखनऊ में होने के चलते कुलसचिव ने बुधवार की शाम को दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में ऑनलाइन जुड़ीं कुलपति प्रो. टंडन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। दीक्षांत में गोल्ड मेडल के लिए टॉपर की सूची तैयार करने, मुख्य अतिथि के नाम पर जानकारी ली। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डाॅ. कुलदीप सिंह, वित्त अधिकारी संतप्रकाश सिंह, नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह, प्रो. अजय शुक्ला, प्रो. अजय सिंह, प्रो. दिव्यारानी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर रिश्वतखारी कांड: डिपो में नौकरी काजल की कोठरी... साहब इतना माल खाए, दाग तो लगेगा ही, चर्चे जोशी के
Trending Videos
परिणाम घोषित नहीं होने से टॉपरों के चयन में मुश्किल
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभी ढाई माह पहले ही 28 जून 2023 को अपना 41वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के 46 टॉपरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। सत्र 2022-23 के अभी कई विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम के अधिकतर परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है, लेकिन परास्नातक पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। ऐसे में विवि प्रशासन घोषित परीक्षा परिणाम से टॉपर का चयन करने में जुट गया है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर को पकड़वाने वाला प्रणव भी दागी... डॉक्टर के करीब जाकर किया ये गलत काम, दरोगा ने दिया था साथ
पहले सात दिन अब चार दिन पहले घोषित हुई दीक्षांत की तिथि
गोरखपुर विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह की तिथि की घोषणा सात दिन पहले हुई थी, जबकि 42वें दीक्षांत समारोह की तिथि चार दिन पहले घोषित की गई। पूर्व कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने 28 जून को होने वाले दीक्षांत की सूचना 21 जून को घोषित किया गया। तब कम समय में तैयारी को लेकर खूब चर्चा हुई। इस बार महज चार दिन पहले ही दीक्षांत समारोह की तिथि की घोषणा की गई है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर को पकड़वाने वाला प्रणव भी दागी... डॉक्टर के करीब जाकर किया ये गलत काम, दरोगा ने दिया था साथ
पहले सात दिन अब चार दिन पहले घोषित हुई दीक्षांत की तिथि
गोरखपुर विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह की तिथि की घोषणा सात दिन पहले हुई थी, जबकि 42वें दीक्षांत समारोह की तिथि चार दिन पहले घोषित की गई। पूर्व कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने 28 जून को होने वाले दीक्षांत की सूचना 21 जून को घोषित किया गया। तब कम समय में तैयारी को लेकर खूब चर्चा हुई। इस बार महज चार दिन पहले ही दीक्षांत समारोह की तिथि की घोषणा की गई है।