{"_id":"638c30685183b944f9355f1f","slug":"conveyor-belt-started-gasping-due-to-increasing-load-of-passengers-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते लोड से हांफने लग रही कनवेयर बेल्ट, परेशान हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते लोड से हांफने लग रही कनवेयर बेल्ट, परेशान हो रहे यात्री
Sun, 04 Dec 2022 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:00 AM IST
सार
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक नया टर्मिनल भवन लगभग बनकर तैयार है। इसमें स्वचालित सीढ़ियां, टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेटेरिया, कॉफी शॉप, छोटी-छोटी अन्य दुकानों के साथ ही एटीएम भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से विमान सेवाओं के विस्तार और यात्रियों के बढ़ते लोड की वजह से पुराने टर्मिनल पर मौजूद संसाधन अपर्याप्त और अक्षम साबित होने लगे हैं। शुक्रवार की दोपहर बाद इंडिगो की उड़ान दिल्ली से गोरखपुर पहुंची। लगभग इसी समय एलाइंस एयर का भी विमान लैंड हुआ। इससे टर्मिनल में यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान ही कनवेयर मशीन के खराब हो जाने से लोगों को अपने सामान के लिए काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
यात्रियों को अपना सामान खुद ही उठा कर लाना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं को उठानी पड़ी। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक नए टर्मिनल भवन का काम अंतिम चरण में है। एक महीने के भीतर इसका शुभारंभ हो जाएगा। ऐसे में शिफ्टिंग की वजह से कनवेयर बेल्ट मशीन का संचलन कभी-कभी प्रभावित हो रहा है। जल्द ही इस तरह की सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
नए टर्मिनल भवन में ये सुविधाएं मिलेंगी
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक नया टर्मिनल भवन लगभग बनकर तैयार है। इसमें स्वचालित सीढ़ियां, टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेटेरिया, कॉफी शॉप, छोटी-छोटी अन्य दुकानों के साथ ही एटीएम भी लगाया जाएगा। पुराने टर्मिनल में 200 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। नया टर्मिनल दो तल का होगा जिसमें एक साथ 300 लोग बैठ सकेंगे। परिसर में 10 चेकिंग काउंटर होंगे और आगमन हाल में सामान लेने के लिए दो बेल्ट लगेंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी परिचालन विजय कौशल ने कहा कि नया टर्मिनल का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। नए टर्मिनल में शिफ्टिंग की वजह से ही कनवेयर बेल्ट का संचालन कभी-कभी थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो रहा है। नए टर्मिनल के शुरू होने के साथ ही ये सभी समस्याएं न केवल समाप्त हो जाएंगी बल्कि यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।