फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Controversy over installation of Ambedkar's statue, removed

Gorakhpur News: आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद, हटाया गया

Thu, 29 Feb 2024 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Controversy over installation of Ambedkar's statue, removed
जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रखी गई थी प्रतिमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पाली (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके के घघसरा वार्ड नंबर एक बिजौवा में बुधवार को बैनामा की गई जमीन को विवादित बनाने के लिए डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी होते ही तनाव की स्थिति हो गई। सूचना पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसओ सहजनवां मदन मोहन मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाकर विवाद को शांत कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, मलीन बस्ती में खाली पड़ी जमीन पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी, जिससे दो पक्षों में तनाव हो गया। मलिन बस्ती के लोगों का कहना है कि जमीन हम लोगों के पूर्वजों को ग्राम रिठुआखोर के जमींदार सैंथवारों द्वारा सेवा के बदले दी गई थी। तभी से हम लोग काबिज हैं।
विज्ञापन

उधर, उस भूमि को मोहल्ले के रहने वाले ओम प्रकाश यादव ने कुछ माह पहले रिठुआखोर के कृष्ण मुरारी सिंह से अपने नाम बैनामा करा लिया। भनक लगी तो मलिन बस्ती के आनन-फानन में मंगलवार की रात डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गीडा अनुराग सिंह ने कहा भूमि पर डाॅ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी, उसे हटवा दिया गया है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर मामले छानबीन की जा रही है। किसी विवाद की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed