{"_id":"6611b61d8c2891666f0e4835","slug":"controversy-over-goat-theft-elderly-woman-says-gang-rape-took-place-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-518526-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बकरी चोरी करने का विवाद, बुजुर्ग का आरोप - सामूहिक दुष्कर्म हुआ, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बकरी चोरी करने का विवाद, बुजुर्ग का आरोप - सामूहिक दुष्कर्म हुआ, केस दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
गैंग रेप( सांतकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर के चौरीचौरा में 75 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप सुनकर एक बारगी पुलिस के कान भी खड़े हो गए। महिला ने थाने में बताया कि उसके गांव के दो युवकों ने उसे झोपड़ी से खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप पर यकीन करना तो मुश्किल था, लेकिन जिस तरह से बुजुर्ग बता रही थी, पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
लेकिन, जब सच्चाई की जांच की तो जो हकीकत सामने आई, वह और भी हैरान करने वाली है। पता चला कि झोपड़ी के बाहर बंधी बकरी खोलने के विवाद में महिला ने केस दर्ज कराया है। उसे ऐसा करने के लिए चुनावी रंजिश रखने वालों ने हवा दी है।
विज्ञापन
लेकिन, इन सबके बीच 75 साल की उम्र की महिला हकीकत जानने के बाद सबकी जुबां पर एक ही सवाल है कि इस उम्र में महिला को ऐसा नहीं करना चाहिए। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 75 वर्षीय विधवा ने गांव के ही दो युवकों पर गला दबाकर कर जान से मारने का प्रयास व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात वह अपनी झोपड़ी में सोई थी। तभी गांव के दो युवक उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगे। महिला ने गिड़गिड़ाते हुए अपनी जान की सलामति मांगी, तो दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के प्रार्थनापत्र पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो गांव में महिला जिसके घर की देखरेख करती है, उसकी आरोपियों से चुनावी रंजिश है। इसी बीच शुक्रवार की रात आरोपी शराब के नशे में जा रहे थे, और रास्ते में महिला की झोपड़ी के पास से बकरी खोलने लगे, महिला जग गई।
उसने मना किया और विवाद होने के बाद केस दर्ज कराया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।