फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Controversy during idol immersion, police lathicharged

Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, पुलिस ने भांजी लाठियां

Thu, 16 Nov 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2023 12:39 PM IST
सार

घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, तो विसर्जन में शामिल अन्य युवकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। देर रात पुलिस की सुरक्षा में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन
Controversy during idol immersion, police lathicharged
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार देर रात करीब 11 बजे रेती चौक के पास नशे में धुत कुछ युवकों की वजह से बवाल हो गया। इन युवकों ने एक महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी। महिला गिरकर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, तो विसर्जन में शामिल अन्य युवकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। देर रात पुलिस की सुरक्षा में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बताया जा रहा है कि एक महिला सिपाही भी टक्कर से गिर गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 11 बजे लक्ष्मी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हांसूपुर अखाड़ा की प्रतिमा भी विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। रेती चौक पर प्रतिमा को घुमाया जा रहा था। इसी दौरान मियां बाजार की रहने वाली एक महिला ड्यूटी करके स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी नशे में धुत कुछ युवक अचानक बाइक लेकर विसर्जन वाली भीड़ में घुस गए। युवकों की बाइक की टक्कर से महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब छठ पर घर जाने वाले स्टेशन पर उमड़े, पायदान पर बैठकर कर रहे यात्रा

विसर्जन की सुरक्षा में लगे पुलिस वालों ने महिला को उठाया और नशे में धुत युवकों को पकड़ लिया। तभी किसी ने शोर मचा दिया कि पुलिस प्रतिमा विसर्जन के लिए जबरदस्ती कर रही है। इस पर विसर्जन में शामिल लोग एकत्र हो गए और पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। इसी बीच आगे चल रही प्रतिमा के साथ वाले विरोध प्रदर्शन करने लगे।

घटना की सूचना पर एसएससी डॉ गौरव ग्रोवर ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई को मौके पर भेजा। एसपी सिटी ने लोगों को समझाया। फिर रात में सभी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए आगे बढ़ने लगीं।

एसएसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने शराब के नशे में उत्पात किया था, उन्हें हिरासत में लिया गया है। शांतिपूर्वक विसर्जन किया जा रहा है। पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed