फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Controversy broke out at a wedding ceremony in Gorakhpur, husband beaten up for protesting against his wife.

शादी में विवाद: पार्षद के बेटी की शादी थी...मनबढ़ों ने पत्नी से छेड़खानी पर पति को पीटा- केस दर्ज

Wed, 12 Feb 2025 06:24 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 06:24 PM IST
सार

शादी समारोह में शामिल होने के लिए पार्षद के मोहल्ले के पति-पत्नी भी रिसॉर्ट (मैरिज हॉल) में पहुंचें थे। आरोप है की चंदन गुप्ता और अभिषेक कुमार रात 12 बजे के करीब महिला के पास पहुंच कर छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के पति ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए उन्हें मार पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन
Controversy broke out at a wedding ceremony in Gorakhpur, husband beaten up for protesting against his wife.
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित ओपन स्काई रिसॉर्ट में एक पार्षद के बेटी की शादी में शामिल होने आई महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। पीड़िता के प्रार्थना-पत्र पर मंगलवार की रात शाहपुर पुलिस गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला निवासी चंदन गुप्ता और हूमांयूपुर के अभिषेक कुमार समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के एक पार्षद की बेटी की शादी सात फरवरी को शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित ओपन स्काई रिसॉर्ट में थी। उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पार्षद के मोहल्ले के पति-पत्नी भी रिसॉर्ट (मैरिज हॉल) में पहुंचें थे।
विज्ञापन


आरोप है की चंदन गुप्ता और अभिषेक कुमार रात 12 बजे के करीब महिला के पास पहुंच कर छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के पति ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए उन्हें मार पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रिसार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू कर दी है। वहीं, जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी पीड़िता के पति के पटीदार हैं। पटीदारी का काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शादी में एक दूसरे के सामने आने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed