{"_id":"693effc40d6bbc004a0b952e","slug":"contribute-to-nation-and-society-building-through-technology-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1165294-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तकनीक के माध्यम से करें राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तकनीक के माध्यम से करें राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र क्रियाकलाप परिषद के तहत तकनीकी उप परिषद की ओर से आयोजित टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्सृजन-26 का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय इस तकनीकी महोत्सव में देशभर के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तकनीकी के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने पाठ्यक्रमों में नवाचार को शामिल किए जाने पर जोर दिया।
महोत्सव में कुल 17 तकनीकी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं। सभी विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र क्रियाकलाप अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय, डॉ. बीके शर्मा, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. पल्लव गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार शुक्ल, डॉ. अनिल पाल एवं डॉ. अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।