फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contractor missing after digging the road, villagers demonstrated

Gorakhpur News: सड़क खोदकर ठेकेदार लापता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Apr 2023 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 26 Apr 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Contractor missing after digging the road, villagers demonstrated
पाली ब्लॉक के चांदबारी गांव का मामला, पेयजल का पाइप बिछाने के दौरान खोदी सड़क
विज्ञापन

पाली। ब्लाॅक पाली के चांदबारी गांव में मंगलवार को ग्रामीण सड़क पर उतर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पेयजल आपूर्ति का आधा-अधूरा काम और सड़क को खोदकर ठेकेदार लापता है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान प्रदीपलाल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत चांदबारी रानूखोर व समधिया के ग्रामीणों के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। पिछले साल ठेकेदार ने जलापूर्ति शुरू कराई लेकिन इसका लाभ कुछ घरों को ही मिला। गांव में अधिकतर घरों में जलापूर्ति नहीं की गई। कहीं-कहीं पाइप में टोंटी नहीं लगी है। कई जगह पाइप में लीकेज है। इसकी वजह से पीने का पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दिन पानी आता है। छह दिन गायब रहता है। इसकी वजह से ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं पाइप डालते समय ठेकेदार ने पूरे ग्राम पंचायत की सड़क को खोदकर छोड़ दिया। इसकी वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के गड्ढों में बच्चें, महिलाएं व बुजुर्ग आए दिन गिरकर घायल हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठेकेदार एक वर्ष से लापता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन में संदीप कुमार कमरूद्दीन, करतार, जनार्दन, दिलीप कुमार, बृजेश, महेश कुमार, रंगीलाल, मुकेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed