फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contract employee of women hospital committed suicide due to facing financial crisis in Gorakhpur

यूपी: आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी ने की खुदकुशी, शव के पास बिलखता मिला मासूम

Fri, 15 Oct 2021 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Oct 2021 12:14 PM IST
सार

मृतका व उसके साथियों का पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिला था, जिसको लेकर उसने डीएम से भी गुहार लगाई थी। ऐसे में कर्मचारी की मौत के बाद गुस्साए साथियों ने महिला अस्पताल का कामकाज ठप कर दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन देकर बहाल कराया।

विज्ञापन
Contract employee of women hospital committed suicide due to facing financial crisis in Gorakhpur
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के बक्शीपुर में किराए के कमरे में रहने वाली महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी सहाना (30) का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी की वजह से अवसाद में आ गई थी। पिछले करीब 7 महीने से संविदा कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है, जिससे वह परेशान थी और दो दिन पहले डीएम से मिलकर खुद की आर्थिक कमजोरी के लिए गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन


सहाना की मौत की खबर सुनते ही साथी संविदा कर्मचारियों ने महिला अस्पताल का कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने समझा-बुझाकर उनका वेतन जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन देकर काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सहाना पिछले कुछ सालों से महिला अस्पताल में ड्यूटी कर रही थी। उसका और उसके साथियों का पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है और इसी बीच उपस्थिति रजिस्टर को भी हटा दिया गया था। अस्पताल प्रशासन के इस काम से सभी कर्मचारी नाराज थे और दो दिन पहले डीएम से मिलकर उसने खुद की जान देने तक की बात कह डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने उसे गंभीरता से लेते हुए जल्द आश्वासन दिया था, लेकिन इसी बीच सहाना ने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया और शुक्रवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। वहीं शव के बगल में उसका आठ महीने का बच्चा बिलख रहा था।


शुक्रवार की सुबह मकान मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि खुदकुशी की वजह साफ नहीं है, कुछ निजी कारण हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने वेतन बकाया का भुगतान का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed