{"_id":"64bb9f5a90463d416c053428","slug":"contract-electricity-worker-killed-himself-by-jumping-in-front-of-train-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन के आगे कूदकर संविदा बिजली कर्मचारी ने जान दी, जून में हुई थी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन के आगे कूदकर संविदा बिजली कर्मचारी ने जान दी, जून में हुई थी सगाई
Sat, 22 Jul 2023 02:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:50 PM IST
सार
चौकी प्रभारी पिपरौली आलोक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुधीर की जून में सगाई हुई थी। शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के राग्घुपुर में होनी थी।
विज्ञापन
मृतक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गाहासाड़ के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर संविदा बिजली कर्मी ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी सिकरीगंज में तय थी। सगाई भी हो चुकी है। आशंका है कि इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। जबकि परिजन इससे इनकार कर रहे हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान उरूवा थाना क्षेत्र के पचौहा निवासी 26 वर्षीय सुधीर मल्ल के रूप में हुई। वह उरूवा में ही बिजली निगम में संविदा कर्मी था।
जानकारी के मुताबिक, पचौहा निवासी सुधीर मल्ल पुत्र बैजनाथ मल्ल शुक्रवार की सुबह चार बजे घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला और बाइक से गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ के पास पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक ने रेलवे ट्रेक के किनारे बाइक खड़ी कर वहीं पर मोबाइल फोन रख दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मां की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार
लोग कुछ समझ पाते, तभी लखनऊ की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मोबाइल फोन के जरिए युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।
चौकी प्रभारी पिपरौली आलोक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुधीर की जून में सगाई हुई थी। शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के राग्घुपुर में होनी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान उरूवा थाना क्षेत्र के पचौहा निवासी 26 वर्षीय सुधीर मल्ल के रूप में हुई। वह उरूवा में ही बिजली निगम में संविदा कर्मी था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पचौहा निवासी सुधीर मल्ल पुत्र बैजनाथ मल्ल शुक्रवार की सुबह चार बजे घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला और बाइक से गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ के पास पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक ने रेलवे ट्रेक के किनारे बाइक खड़ी कर वहीं पर मोबाइल फोन रख दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मां की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार
लोग कुछ समझ पाते, तभी लखनऊ की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मोबाइल फोन के जरिए युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।
चौकी प्रभारी पिपरौली आलोक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुधीर की जून में सगाई हुई थी। शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के राग्घुपुर में होनी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन