फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   contract driver died in suspicious condition at Sant kabir nagar

संतकबीरनगर: संदिग्ध हाल में संविदा चालक की मौत, इस हाल में मिला शव

Fri, 30 Jul 2021 05:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jul 2021 05:04 PM IST
सार

मेंहदावल बस स्टेशन परिसर में मिली लाश, मेंहदावल क्षेत्र के कांटी गांव का निवासी था संविदा चालक

विज्ञापन
contract driver died in suspicious condition at Sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में रोडवेज बस स्टेशन मेंहदावल के परिसर में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हाल में संविदा चालक की मौत हो गई। शुक्रवार की भोर में मामले की जानकारी होने पर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। संविदा चालक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

   
मेंहदावल क्षेत्र के कांटी गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीकांत यादव पुत्र पूर्णमासी परिवहन विभाग के बस्ती डिपों में संविदा चालक के रूप में कार्य कर रहे थे। वह मेंहदावल से प्रतिदिन बस लेकर फरेंदा, मेंहदावल व बस्ती तक जाते थे। बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हाल में रोडवेज बस स्टेशन मेंहदावल के परिसर में श्रीकांत यादव की मौत हो गई।  
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में परिसर में शव देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संविदा चालक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। रोडवेज बस स्टेशन से मात्र डेढ़ किलोमीटर पर संविदा चालक का गांव कांटी है। इसके बावजूद चालक घर न जाकर रोडवेज परिसर में ही रात्रि विश्राम के लिए रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही ऐसी चर्चा है कि चालक शराब पीने का आदी भी था। पुलिस के अनुसार लाश के अगल-बगल उल्टी व मृतक के मुंह से खून निकला मिला। जबकि शरीर में कहीं चोटे के कोई निशान दिखाई नहीं दिए। शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है। मृतक के पास 12 वर्षीय बेटा श्रीयांश है।


पीड़ित पत्नी कमलावती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों ने बताया कि श्रीकांत यादव की घर का खर्च चलाते थे।  इनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी छा गया। एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed