फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers with smart meters in Gorakhpur Planetarium faced power cuts for hours, consumers gheraoed power

गोरक्षनगरी में 'स्मार्ट' परेशानी: बकाया था बिजली कट गई, भुगतान के बाद करते रहे इंतजार...उपकेंद्र का किया घेराव

Sat, 29 Mar 2025 12:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 12:05 PM IST
सार

तारामंडल और धर्मशाला बिजली घर से जुड़े करीब 250 स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की गुरुवार दिन 1 बजे बकाये में बिजली काट दी गई। बिजली कटने के बाद उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Consumers with smart meters in Gorakhpur Planetarium faced power cuts for hours, consumers gheraoed power
स्मार्ट प्रीपेड मीटर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तारामंडल और धर्मशाला बिजली घर से जुड़े करीब 250 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली बृहस्पतिवार शाम को बकाए में काट दी गई। बिजली कटने के बाद उपभोक्ता ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। रात में उपभोक्ता तारामंडल बिजली घर पर भी विरोध किया। इसके बाद रात 12 बजे के करीब में बिजली बहाल कर दी गई। तारामंडल बिजली घर से जुड़े इंदिरानगर, दाउदपुर और धर्मशाला बिजली घर से जुड़े सुमेर सागर के सैकड़ों उपभोक्ता की सप्लाई बकाए में ठप कर दी गई।
विज्ञापन


तारामंडल और धर्मशाला बिजली घर से जुड़े करीब 250 स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की गुरुवार दिन 1 बजे बकाये में बिजली काट दी गई। बिजली कटने के बाद उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मुख्य वजह स्मार्ट मीटर के डिवाइस में सिग्नल नहीं मिलने के चलते वह जुड़ नहीं पा रहा था। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। भुगतान के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं होने और रात होने पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने तारामंडल बिजली घर का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

बहाल कराने के लिए पहुंचे अभियंताओं ने आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश में लग गए। काफी हंगामा के बाद रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।


भुगतान के 10 मिनट में सप्लाई बहाल करने का नियम
जहां एक तरफ सिटी के सैकड़ों उपबोक्ताओं पर लाखों रुपए बकाए हैं, वहीं स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का एक महीने के बकाये में कनेक्शन काट दिए जा रहा है। एसडीओ गोलघर जीवेश नंदन ने बताया कि यह नियम सिर्फ स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए है। भुगतान होने के 10 मिनट बाद आपूर्ति बहाल होनी चाहिए, लेकिन बहाल करने में एक से चार घंटे का समय लग जा रहा है। इस बीच शुरूआती गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed