फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers with smart meters are getting new electricity connection

गोरखपुर: स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता ले रहे बिजली का नया कनेक्शन, जानिए क्या है वजह

Tue, 30 Nov 2021 01:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Nov 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
Consumers with smart meters are getting new electricity connection
स्मार्ट मीटर। - फोटो : amar ujala

स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं ने घर के बिजली कनेक्शनों को कटवा कर दूसरे नाम पर कनेक्शन लेना शुरू कर दिया है। अभी स्मार्ट मीटर लगाया नहीं जा रहा है ऐसे में नए आवेदनों पर पुराने मीटर लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, शहरी क्षेत्र में लगभग 56 हजार उपभोक्ताओं के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाया गया है, लेकिन चारों खंडों में परमानेंट डिस्कनेक्शन के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले वर्ष जन्माष्टमी पर अचानक पूरे प्रदेश के स्मार्ट मीटरों में खराबी आ गई थी। प्रदेश सरकार ने नए कनेक्शनों पर इन मीटरों के लगाने पर रोक लगा दी थी। इसी के बाद से नए कनेक्शनों पर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाना शुरू किया गया। पिछले साल बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया था।
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर ने स्मार्ट मीटर तेज चलने और ज्यादा बिल आने की शिकायत की थी। अफसरों ने बताया था कि स्मार्ट मीटर निर्धारित से ज्यादा क्षमता की बिजली का उपभोग होने पर खुद ही पेनाल्टी की भी गणना कर बिल में जोड़ देता है इसलिए बिल ज्यादा आता है। पिछले दिनों में लगभग 230 कनेक्शनों को कटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिसंबर से शुरू हो सकता है स्मार्ट मीटर लगना

दिसंबर से स्मार्ट मीटर लगना शुरू हो सकता है। इसके लिए सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि कभी भी शहर में मीटर लगाए जाने शुरू हो जाएंगे।

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिल संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। महीने में दो तारीख को मोबाइल पर ही रीडिंग के अनुसार बिल आ जाता है। कटवाने वाले कनेक्शनों ने परमानेंट डिस्कनेक्शन करवाने का आवेदन दिया होगा, उसी आधार पर कनेक्शन कटवाया गया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed