फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers with inactive connections for 10 years are also getting KYC done.

Gorakhpur News: 10 साल से निष्क्रिय कनेक्शन वाले उपभोक्ता भी करा रहे केवाईसी

Sun, 05 Apr 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Consumers with inactive connections for 10 years are also getting KYC done.
गोरखपुर। गैस सिलिंडर की कमी और नई व्यवस्था के चलते गैस एजेंसियों से भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही है। अलग-अलग कारणों से हर दिन सैकड़ों लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। लगभग 10 वर्षों से निष्क्रिय कनेक्शन वाले उपभोक्ता भी केवाईसी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कालिंदी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। एजेंसी में करीब 18 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी हो चुकी है। पिछले एक महीने में करीब 20 प्रतिशत अतिरिक्त उपभोक्ताओं ने केवाईसी कराई है।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक विक्की सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 से लगातार केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन पहले लोगों की रुचि कम थी। अब गैस सिलिंडर की कमी के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंच रहे हैं। कई ऐसे उपभोक्ता भी सक्रिय हुए हैं जिन्होंने 10 साल पहले कनेक्शन लिया था लेकिन लंबे समय से गैस नहीं भराई थी। एजेंसी पर प्रतिदिन 150 से अधिक उपभोक्ताओं की केवाईसी कराई जा रही है। इसके चलते कार्यालय पर भीड़ बढ़ गई है। नई गाइडलाइन के तहत एक उपभोक्ता को 25 दिन बाद ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में जल्द बुकिंग कराने की होड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन गैस एजेंसी पर पांच दिन में 1531 उपभोक्ताओं ने कराई केवाईसी : गोल्डन गैस एजेंसी पर इन दिनों केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पिछले पांच दिनों में 1531 उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई है। एजेंसी संचालक विवेक तूली ने बताया कि के प्रतिदिन लगभग 680 गैस सिलिंडरों का वितरण भी नियमित रूप से किया जा रहा है। जब भी उपभोक्ताओं को गैस की आवश्यकता पड़ती है, वे केवाईसी कराने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं। कन्हैया गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के गोल्डन गैस एजेंसी में मर्ज होने के बाद यहां अतिरिक्त भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed