फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers will fill KYC form for Electricity bill information in gorakhpur

अब एक मैसेज से पता चल जाएगा महीने में कितनी खपत की बिजली, भरना होगा ये फार्म

Sun, 24 May 2020 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 03:31 PM IST
सार

  • बिजली निगमः उपभोक्ता भरें केवाईसी फार्म, मैसेज- ईमेल से जाने महीने में कितनी खपत की बिजली
  • 30 जून तक सभी डिस्कामों को अपने अपने जिलों में भरवाना है फार्म

विज्ञापन
Consumers will fill KYC form for Electricity bill information in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉकडाउन की वजह से बिजली निगम ने अपने  उपभोक्ताओं  से केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरवाने का फैसला किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को इस फार्म में मोबाइल नंबर, ईमेल समेत अन्य जानकारियां भरनी होंगी। इससे उन्हें समय पर बिजली बिल मोबाइल पर व्हाट्एप मैसेज या ईमेल के माध्यम से मिल सकेगा। ऐसे में 30 जून तक हर हाल में केवाईसी फार्म उपभोक्ताओं से भरवाया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उर्जा निगम उपभोक्ताओं से केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरवाएगा। फार्म में उपभोक्ता का नाम, विद्युत खाता संख्या, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भरना होगा। इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को एसएमएस व ईमेल के जरिये बिजली बिल, बिजली कटौती व अन्य विभागीय सूचनाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

यहां जानें केवाईसी फार्म भरने के फायदे

पावर कॉरपोरेशन के एमडी एम देवराज ने सभी डिस्कॉम के एमडी को पत्र लिखकर 30 जून तक शत-प्रतिशत केवाईसी फार्म भरवाने का आदेश दिया है। मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी उपखंडीय कार्यालयों व बिलिंग केंद्र में जाकर केवाईसी फार्म को भरना होगा, जिसके बाद उपभोक्ता को निगम का एसएमएस, मेल अलर्ट सेवा मिलना शुरू हो जाएगा।

केवाईसी फॉर्म भरने से उपभोक्ताओं को लॉकडाउन खत्म होने के बाद काफी फायदा मिलेगा। बिजली बिल के लिए मीटर रीडर द्वारा ली गई बिजली यूनिट, बिजली बिल की राशि, बिल जमा करने की तारीख समेत अन्य जानकारियां मोबाइल पर मैसेज से या इमेल के माध्यम से मिल जाएंगी। बिल आने से पहले ही बिजली यूनिट के खपत होने की जानकारी मिल जाने से गलत बिल आने का संकट भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed