{"_id":"69b481a58d5c87484908c746","slug":"consumers-who-arrived-at-the-durgabari-substation-at-night-created-a-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1257194-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निगेटिव बैलेंस पर 4320 स्मार्ट मीटर कनेक्शन ऑटोमेटिक कटे, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निगेटिव बैलेंस पर 4320 स्मार्ट मीटर कनेक्शन ऑटोमेटिक कटे, हंगामा
विज्ञापन
- दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र पर रात में पहुंचे उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
गोरखपुर। विद्युत नगरीय वितरण खंड राप्तीनगर के जीई सीरीज प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बैलेंस निगेटिव होने पर 13 मार्च से कनेक्शन स्वतः विच्छेदित होने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के लागू होते ही शुक्रवार को खंड क्षेत्र में 4320 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मीटर से ऑटोमेटिक कट गए। वहीं, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र पर रात में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उन्हें समझाया गया कि रिचार्ज के बाद मीटर दोबारा ऑन हो जाएंगे।
हालांकि, कनेक्शन कटने की जानकारी मिलने के बाद उपभोक्ताओं ने तेजी से अपने मीटर रिचार्ज कराना शुरू कर दिया। देर शाम तक 1320 उपभोक्ताओं ने अपने प्रीपेड मीटर रिचार्ज करा लिए, जिससे उनके कनेक्शन दोबारा चालू हो गए। अन्य उपभोक्ता भी रिचार्ज कराने की प्रक्रिया में लगे रहे। अधिशाषी अभियंता ई. अभिषेक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई स्मार्ट मीटर के नियमों के तहत हुई है। बैलेंस रिचार्ज होते ही कनेक्शन स्वतः बहाल हो जाएगा। बख्शीपुर उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई थी। रिचार्ज करने पर मीटर चालू हो जा रहा है।