{"_id":"6a457ef4cf8b2c6d320716ca","slug":"consumers-grappling-with-high-fuel-prices-for-a-long-time-amidst-tensions-in-the-gulf-countries-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1372352-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ‘नायर’ के पेट्रोल पंपों पर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ‘नायर’ के पेट्रोल पंपों पर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल
Thu, 02 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खाड़ी देशों में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते पिछले लगभग दो महीनों से पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है। पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों में अब तक कोई बड़ी राहत नहीं मिली है लेकिन गोरखपुर जिले में ‘नायर’ कंपनी के दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम में पांच रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की कमी किए जाने से उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे हैं।
ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ा और इसका असर रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर भी पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह अन्य तेल कंपनियां भी कीमतों में कमी करती हैं तो आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में कमी से परिवहन लागत घटेगी और इसका लाभ आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंचेगा।
बोले लोग
‘नायर’ के पेट्रोल पंप पर कीमत कम होना अच्छी पहल है। हमें उम्मीद है कि दूसरी कंपनियां भी इसी तरह दाम घटाएंगी ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
-विक्की मिश्रा
--
पेट्रोल और डीजल महंगा होने से हर चीज पर असर पड़ता है। यदि सभी पंपों पर कीमतें कम होती हैं तो घरेलू बजट संभालना आसान हो जाएगा।
-भीष्म मिश्र
--
रोजाना वाहन से कार्यालय आना-जाना पड़ता है। ईंधन सस्ता होने से हर महीने अच्छा-खासा खर्च बचेगा। उम्मीद है कि अन्य पेट्रोल पंप भी जल्द कीमतों में कटौती करेंगे।
विज्ञापन
-दीप्ती पांडेय
--
डीजल की कीमत कम होने से हमारे जैसे वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा। यदि सभी पंपों पर यही दर लागू हो जाए तो आम जनता के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
-सुबोध पांडेय
कामर्शियल गैस सिलिंडर सस्ता होने से व्यापारियों को राहत
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत के बाद इसके महंगा होने से होटल व रेस्टोरेंट के व्यापारी खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के लगभग 183.50 रुपये सस्ता होने से कुछ तो राहत जरुर मिली है। रेस्टोरेंट संचालक नवीन सिंह ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर सस्ता हो तो हम सब किफायती दर पर खाने पीने के आइटम दे सकते हैं जिससे लोगों को भी कम पैसे देने पड़ेंगे।