फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumers getting wrong electricity bill due to negligence of meter reader

गोरखपुर: मीटर रीडर की लापरवाही से उपभोक्ताओं परेशान, मिल रहा गलत बिजली बिल

Wed, 26 Jan 2022 10:42 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jan 2022 10:42 AM IST
सार

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि मीटर रीडरों की गलती का खामियाजा उपभोक्ता उठा रहे हैं। बिजली बिल को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर सभी खंड के अभियंताओं से फर्म पर जुर्माना लगाने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
Consumers getting wrong electricity bill due to negligence of meter reader
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में मीटर रीडर की लापरवाही से उपभोक्ताओं के पास गलत बिजली बिल पहुंच रहा है। इसे सही करवाने के लिए उन्हें बिजली दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ता है। ये हाल शहर के सभी विद्युत वितरण खंडों में है।  
विज्ञापन


उक्त दोनों उपभोक्ताओं की तरह ही सिनेमा रोड के व्यापारी राहुल भी परेशान हैं। आईपीडीएस योजना के तहत इन्होंने अपनी दुकान में लगे बिजली मीटर को बदलवाकर बाहर नया मीटर लगवाया था। पुराने मीटर की रीडिंग पर बना बिजली बिल जमा करने के बाद भी उनके पास बिजली बिल आ गया।
विज्ञापन


दफ्तर जाकर पूछा तो पता चला कि मीटर रीडर ने पुराने मीटर की रीडिंग के आधार पर ही गलत बिजली बिल बना दिया है। उनका बिजली बिल नए मीटर की रीडिंग के हिसाब से बनना चाहिए था। बाद में इसे सही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि मीटर रीडरों की गलती का खामियाजा उपभोक्ता उठा रहे हैं। बिजली बिल को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर सभी खंड के अभियंताओं से फर्म पर जुर्माना लगाने को कहा जाएगा।

केस 1

प्रतिमाह बिजली बिल जमा करते हैं। नवंबर और दिसंबर में बिल जमा नहीं कर सके। जनवरी में उनके मोबाइल नंबर पर 30 हजार यूनिट बिजली खपत का बिजली बिल आ गया। टाउनहाल ऑफिस में शिकायत करने पर मीटर की रीडिंग के साथ आने को कहा गया है। -राज मिश्रा, रूस्तमपुर


केस 2

दिसंबर में सात तारीख को समय से बिजली बिल जमा कर दिया था। मोबाइल पर 19 तारीख को 19,225 यूनिट रीडिंग का बिजली बिल जमा करने का मैसेज आ गया। अप्रैल में घर में नया मीटर लगा है। दो किलोवाट घरेलू क्षमता का कनेक्शन हैं। -मोहित सूरी, मोहद्दीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed