फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consultative and implementation committee formed in MMMUT

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में परामर्शदात्री व कार्यान्वयन समिति का हुआ गठन

Sat, 15 Jun 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Consultative and implementation committee formed in MMMUT
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परामर्शदात्री समिति एवं कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। ये समितियां विभिन्न कार्यों में विश्वविद्यालय का सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

परामर्शदात्री समिति में कुलपति प्रो. जेपी सैनी अध्यक्ष व अधिष्ठाता प्रो. पीके सिंह सदस्य सचिव होंगे। इनके अलावा एसके केमिकल्स के प्रबंध निदेशक एसके अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, गैर सरकारी संगठन युवा मंच के मांधाता सिंह व गुरु कृपा संस्थान के बृजेश राम त्रिपाठी सदस्य नामित किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सोनी, मैकेनिकल के प्रो. जीऊत सिंह व केमिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. विट्ठल एल गोले भी सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अधिष्ठाता विस्तार, क्षेत्र गतिविधि एवं पुरातन छात्र संबंध प्रो. पीके सिंह व सदस्य सचिव के रूप में सह अधिष्ठाता डॉ. अवधेश कुमार नामित किए गए हैं। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, गुरु कृपा संस्थान के बृजेश राम त्रिपाठी, प्रो. एसके सोनी, प्रो. जीऊत सिंह, प्रो. विट्ठल एल गोले व महिला प्रकोष्ठ की संयोजक मीनू सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed