{"_id":"63ca3cba39813047b41cd35f","slug":"construction-work-of-overbridge-started-at-khazanchi-square-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खजांची चौराहे पर शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य, लगाई गई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खजांची चौराहे पर शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य, लगाई गई मशीन
Fri, 20 Jan 2023 12:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:36 PM IST
सार
बता दें कि खजांची चौराहे पर जो फ्लाईओवर बनने जा रहा है उस पर लगभग 97 करोड़ की लागत आएगी। 600 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। बृज कॉरपोरेशन ने निर्धारित समय पर अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खजांची चौराहे पर बन रहा ओवरब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बहुप्रतिक्षित खजांची ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया ब्रिज कॉरपोरेशन ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को विभाग के इंजीनियरों ने दो स्थानों को चिह्नित किया जहां पर पाए खड़े किए जाएंगे। उन स्थानों पर पायलिंग के लिए मशीनों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
खजांची चौराहे से बरगदवां रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की प्रक्रिया ब्रिज कॉरपोरेशन ने बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। एक दिन पहले बुधवार को इस सड़क पर डायवर्जन लागू कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को बृज कॉरपोरेशन के इंजीनियरों ने नाप-जोख कर उन दो स्थानों को चिह्नित किया जहां पर पायलिंग करनी है। वहां काम पूरा होने के बाद दूसरे स्थानों पर कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही पिलर में लगाने के लिए सरिया काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि खजांची चौराहे पर जो फ्लाईओवर बनने जा रहा है उस पर लगभग 97 करोड़ की लागत आएगी। 600 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। बृज कॉरपोरेशन ने निर्धारित समय पर अपना काम शुरू कर दिया है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि वह पूरा कोशिश करेंगे कि तय समय पर काम पूरा हो जाए।
विज्ञापन