फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction work of Mini Sports Complex accelerated, will be completed by July

Gorakhpur News: मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेज, जुलाई तक होगा पूरा

Sun, 23 Jun 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Mini Sports Complex accelerated, will be completed by July
गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर, भाटी विहार में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। निर्माण कार्य का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जीडीए ने जुलाई तक कॉम्प्लेक्स का काम पूरा कराने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था को दिया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। 23 जुलाई 2023 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से इसके लिए 5.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। मिनी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का सिविल वर्क 70 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। करीब दो एकड़ में बन रहे कॉम्प्लेक्स में एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट तथा टेबल टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज बनेगा। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

यहां भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद का भी अभ्यास कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के मल्टी परपज हाल में स्क्वैश, जिम, जूडो, वेट लिफ्टिंग के अभ्यास की व्यवस्था होगी। भवन तैयार हो जाने के बाद बेहतर कोच के लिए एमओयू मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन कोर्ट का चल रहा है निर्माण
भाटी विहार कॉलोनी में बन रहे मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के चहारदीवारी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, वाटर सप्लाई का काम पूरा हो गया है। मल्टीपरपज हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, एडमिन ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के गुणवत्ता के लिए नियमित निगरानी कराई जा रही है। निर्माण का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था को दिया गया है।
किशन सिंह,
प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed