फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction work at Paramahansa Yogananda's birthplace is approximately 50 percent complete.

Gorakhpur News: दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा स्मृति भवन

Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Construction work at Paramahansa Yogananda's birthplace is approximately 50 percent complete.
गोरखपुर। पूरी दुनिया को क्रिया योग का पाठ पढ़ाने वाले योगगुरु परमहंस योगानंद से जुड़ी विशेष धरोहर योगानंद की कोतवाली स्थित जन्मस्थली पर स्मृति भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। दिसंबर तक इसे पूरा कर लोकार्पण की तैयारी है।
विज्ञापन


वर्तमान में तीसरी मंजिल की छत का कार्य किया जा रहा है। जन्मस्थली पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से योग भवन बनाने की कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया जा रहा है। मई 2025 में शिलान्यास खुद सीएम योगी ने किया था। जन्मस्थली पर भूमि तल के बाहर हिस्से एक लॉन विकसित किया जाएगा, जिसमें योगानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पहले तल पर एक संग्रहालय और पुस्तकालय बनाया जाएगा, जिसमें योगानंद की अलग-अलग मुद्रा में चित्रों को अवलोकनार्थ सजाया जाएगा।
विज्ञापन

उनसे जुड़े बहुमूल्य सामान का भी प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरा तल आध्यात्मिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगा। इसमें उस स्थान को मंदिर का स्वरूप दिया जाएगा, जहां योगानंद का जन्म हुआ था। मंदिर के सामने केंद्र का दूसरा योग सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें बैठकर योगानंद की शिष्य परंपरा के लोग योग व ध्यान कर सकेंगे। तीसरे और अंतिम तल पर दो हाल बनाए जाएंगे, जिसमें योगाभ्यास करने का इंतजाम रहेगा। ध्यान के लिए अगल से स्थान निर्धारित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली कोतवाली में स्मृति भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कार्य लगभग 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। दिसंबर तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
- राजेंद्र प्रसाद यादव, उप निदेशक, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed