{"_id":"6ad689defd8fbc6160030e8f","slug":"construction-of-the-divyanagar-power-station-will-be-completed-by-december-benefiting-the-public-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1491479-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिसंबर तक पूरा होगा दिव्यनगर बिजली घर का निर्माण, लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिसंबर तक पूरा होगा दिव्यनगर बिजली घर का निर्माण, लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 12.23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दिव्यनगर बिजली घर का निर्माण अगले दो महीने में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को मुख्य अभियंता वितरण प्रथम जोन इंजीनियर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य जल्द पूरा कराने को कहा ताकि उपकेंद्र को समय से चालू किया जा सके।
मुख्य अभियंता ने बताया कि दिव्यनगर बिजली घर में इलेक्ट्रिकल कार्य पूरा हो चुका है। इसके चालू होने से खोराबार और मोहद्दीपुर उपकेंद्रों का लोड कम होगा। इससे करीब 6500 घरों के बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर गर्मी के दिनों में बिजली की बढ़ती मांग के बीच उपकेंद्रों पर दबाव कम होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे बिजली आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों और फाल्ट की समस्या कम करने में भी मदद मिलेगी।
--
नौसड़ और नंदानगर उपकेंद्रों का भी निरीक्षण
मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को नौसड़ और नंदानगर में बन रहे बिजली उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और बताया कि दोनों स्थानों पर अभी काम चल रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।