{"_id":"650bdf8d6320aef5fd09349d","slug":"construction-of-padri-bazar-flyover-will-provide-relief-from-traffic-jam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-312380-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पादरी बाजार फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पादरी बाजार फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी निजात
Thu, 21 Sep 2023 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
- शासन को भेजी डीपीआर, मंजूरी मिलने का कर रहे इंतजार
- 113 करोड़ रुपये की लागत से पूरा कराया जाएगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के पादरी बाजार चौराहे पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। इस चौराहे पर सेतु निगम की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। इसकी डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे का काम होगा।
असुरन से पादरी बाजार होते हुए पिपराइच तक फोरलेन सड़क बनेगी। जेल बाईपास बरगदवां फोरलेन का जुड़ाव पादरी बाजार चौराहे पर होगा। इस चौराहे पर यातायात का दबाव होने से सुबह और जाम लगता है। खजांची चौराहे और असुरन आने-जाने वाले लोग फंस जाते हैं। इसको देखते हुए पादरी बाजार में फोरलेन फ्लाईओवर बनाने की योजना बनी।
सेतु निगम की ओर से करीब 113 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य की परियोजना तैयार की गई है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 569 मीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए कुल आधा हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
ये मिलेंगे फायदे, आवागमन होगा सुगम
पादरी बाजार चौराहे के आसपास 20 से अधिक कॉलोनियां बसी हैं। साथ ही पुराने गांव-मोहल्ले हैं। यहां पर फ्लाईओवर बन जाने से करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। पादरी बाजार, मोहनापुर, जंगल सालिग्राम, जंगल हकीम नंबर दो सहित अन्य मोहल्लों के लोग आराम से आवाजाही कर सकेंगे।
कोट
पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे का काम कराया जाएगाा।
-एके सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम