{"_id":"65f0d13958f15ac7560be024","slug":"construction-of-gorakhpur-haat-and-food-zone-completed-preparations-for-inauguration-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-495464-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर हाट और फूड जोन का निर्माण पूरा, जल्द लोकार्पण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर हाट और फूड जोन का निर्माण पूरा, जल्द लोकार्पण की तैयारी
विज्ञापन
- गोरखपुर हाट से गोलघर में रेडिमेड गारमेंट्स व टेराकोटा को मिलेगा बाजार
-गोरखपुर में 56 दुकानों का जीडीए ने 1.77 करोड़ से कराया है निर्माण
- दिग्विजयनाथ पार्क में फूड जोन के लिए 106 दुकानों का हुआ है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा गोलघर में कराए जा रहे गोरखपुर हाट और रामगढ़ताल के दिग्विजयनाथ पार्क में फूड जोन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। जल्द इनके लोकार्पण की तैयारी है। प्राधिकरण इसकी तैयारी में जुट गया है।
गोलघर इलाके में रेडिमेड गारमेंट व टेराकोटा उत्पादों के लिए गोरखपुर हाट तैयार किया गया है। जीडीए ने इसके लिए 56 दुकानों का निर्माण कराया है। रेडिमेड गारमेंट और टेराकोटा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में चयनित है। गोरखपुर हाट से इन दोनों उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि सिटी मॉल के सामने स्थित यह नया बाजार करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में है। 56 दुकानों के निर्माण पर करीब 1.77 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दुकानों के आगे चौड़ा गलियारा है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। मुख्य मार्ग से पीछे होने के चलते सड़क पर जाम की नौबत भी नहीं आएगी। यह नया मार्केट ऐसी जगह है कि लोग वहां पैदल जाकर गोलघर के अन्य हिस्सों में भी खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -
फूड जोन में 1.80 करोड़ से कराया है दुकान का निर्माण
जीडीए की ओर से दिग्विजयनाथ पार्क में बनवाए जा रहे फूड जोन का काम भी करीब पूरा हो गया है। नया सवेरा के पास बने फूड जोन को बाद में पार्क में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। फूडजोन में 106 दुकानें बनी हैं। एक दुकान बनाने में करीब 1.70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। एक करोड़ 80 लाख की लागत से बनीं सभी दुकानों को पार्क में शिफ्ट करने के बाद बिक्री के लिए खोल दिया जाएगा। फूड जोन में इंटरलाकिंग का काम भी करीब पूरा हो गया है। खाद्य विभाग फूड जोन में विशेष स्वच्छता को लेकर एक करोड़ रुपये जारी कर चुका है। इस रकम में यहां सफाई से जुड़े उपकरण एवं व्यवस्था की जाएगी।