फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth lures teenage girl away; beats and drives her out after marrying her in a temple.

Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मंदिर में शादी के बाद पीटकर निकाला

Fri, 18 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth lures teenage girl away; beats and drives her out after marrying her in a temple.
गीडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि मंदिर में शादी करने के बाद वह किशोरी को अपने घर ले गया। कुछ दिन बाद मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गोपालपुर निवासी श्यामू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने किशोरी से मंदिर में शादी की और इसके बाद उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 12 सितंबर को श्यामू ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह किशोरी अपने मायके पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर श्यामू के खिलाफ किशोरी को भगाकर ले जाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed