फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of footbridge started at railway station

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ फुटब्रिज का निर्माण

Fri, 20 Sep 2024 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of footbridge started at railway station
गोरखपुर। करीब एक साल इंतजार के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बीच वाले फुटब्रिज का निर्माण काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर पुराने फुटब्रिज के पास ही एरिया कवर कर फर्श तोड़ा जा रहा है। यहां बन रहा फुटब्रिज रूफ प्लाजा पर भी आवागमन सरल बनाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर तीन फुटब्रिज हैं। जिसमें से बीच वाला फुटब्रिज करीब एक साल पहले जर्जर हो होने के चलते बंद कर दिया गया था। यात्रियों ने फुटब्रिज मरम्मत की मांग उठाई थी, लेकिन स्टेशन पर नए निर्माण का हवाला देते हुए इसे टाल दिया गया था। गोरखपुर स्टेशन 500 करोड़ की लागत से नए रूप में विकसित हो रहा है। जहां बीच वाला फुटब्रिज बना है। उसके पश्चिम तरफ प्लेटफार्म नंबर से लेकर नौ तक रूफ प्लाजा बनाया जाना है। इस पर होटल, रेस्टोरेंट, शो रूम और सिनेमाघर होंगे।
विज्ञापन

आम लोग और रेल यात्री स्टेशन के प्रवेश द्वार से सीधे इस रूफ प्लाजा तक पहुंच सकेंगे। रूफ प्लाजा से सटे ही 12 फिट चौड़ा फुटब्रिज होगा, जो सीढ़ी, एस्केलेटर और लिफ्ट से जुड़ा होगा। स्टेशन पर आए यात्री रूफ प्लाजा से प्लेटफार्म और प्लेटफार्म से रूफ प्लाजा पर आसानी से आ जा सकेंगे। करीब छह महीने में फुटब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने के लिए यात्रियों को पूर्वी और पश्चिमी छोर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डिजाइन में बदलाव के बाद मिली मंजूरी
फुटब्रिज के निर्माण में सबसे पहली बाधा लाइन नंबर 5 और 6 के बीच पिलर को लेकर थी। दोनों लाइनों के बीच जगह कम है और बीच में पिलर बनाने पर ट्रेन आवागमन के समय दिक्कत हो सकती थी। इसके बाद डिजाइन में यह बदलाव किया गया कि तीन प्लेटफार्मों के बीच इस फुटब्रिज पर कोई पिलर नहीं है। इससे नीचे ट्रेनों के निर्बाध आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

-----
प्लेटफार्म पर बढ़ानी होगी सुरक्षा
फुटब्रिज निर्माण के लिए प्लेटफार्म पर जो जगह कवर की गई है, उसके बाद से यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी हिस्से में जाने में दिक्कत हो रही है। क्योंकि प्लेटफार्म पर बमुश्किल ही 7 फिट जगह बची होगी। ट्रेन आने के समय यात्री डिब्बे में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर दौड़ लगाते हैं। ऐसे में जगह कम होने पर यात्रियों के आपस में टकराकर ट्रैक पर गिरने का खतरा बढ़ गया है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed