फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of Domestic Hazardous Waste Plant to be completed by February

Gorakhpur News: फरवरी तक पूरा होगा डोमेस्टिक हजार्ड्स वेस्ट प्लांट का निर्माण

Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Construction of Domestic Hazardous Waste Plant to be completed by February
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को ग्राम सुथनी स्थित इंटीग्रेटेड वेस्ट सिटी का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने डोमेस्टिक हजार्ड्स वेस्ट प्लांट के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इसका संपूर्ण निर्माण कार्य एवं सुंदरीकरण 10 फरवरी तक हर हाल में पूरा कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में आरसीसी के स्थान पर फ्लैक्सिबल रोड बनाए जाने के निर्देश दिए और फ्रंट साइड पर बेहतर सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति की समस्या पर भी नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया और निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर स्थायी लाइट की व्यवस्था शीघ्र की जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा एनटीपीसी हरित कोयला परियोजना के मॉडिफिकेशन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि छह फरवरी को प्लांट का ट्रायल अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही कॉमन फैसिलिटी से जुड़े सिविल कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा का पालन न होने की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed