फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Constable recruitment fraud two to three lakh rupees advance money was taken from each person

दरोगा भर्ती का फर्जीवाड़ा: दो से तीन लाख रुपये हर व्यक्ति से ली जाती थी एडवांस धनराशि

Fri, 16 Dec 2022 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Dec 2022 12:04 PM IST
सार

एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कई राज उगले थे। नित्यानंद गौड़ ने पूछताछ के दौरान बताया था कि 15 व 16 नवंबर को रजनीश दीक्षित ने दो अभ्यर्थियों के रोल नंबर की स्लिप दी थी। इसमें से एक का सर नेम परिहार था, जिन्हें मुझे अभ्यर्थी की जगह ले जाकर बैठा देना था।

विज्ञापन
Constable recruitment fraud two to three lakh rupees advance money was taken from each person
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

23 नवंबर 2021 को एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट ने दारोगा भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में गिरफ्तार अनुभव सिंह ने ही बताया था कि हर व्यक्ति से दो से तीन लाख रुपये एडवांस के तौर पर लिए जाते थे, बाकी परीक्षा पास कराने के बाद 10 लाख और लेने की बात तय की गई थी। पुलिस ने गिरोह के चौथे आरोपी महाराजगंज के आशीष शुक्ला को 10 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में जिस सर्वोदय ऑनलाइन सेंटर के संचालक आनंद को गिरफ्तार किया गया है, उसके वहां ग्रुप डी परीक्षा में भी सॉल्वर पकड़ा गया था। तब यह पुलिस की जांच में बच गया था और फिर बाद में एसटीएफ ने अनुभव सिंह को दबोचा तो इसका नाम उजागर हुआ था, लेकिन एसटीएफ इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाई थी जिस वजह से इसे दबोचा नहीं जा सका था।
विज्ञापन


 23 नवंबर 2021 को एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट ने गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी अनुभव सिंह, महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के अहिरौली निवासी नित्यानंद गौड़ और गोरखपुर के चिलुआताल थाना के महेसरा निवासी सेनापति साहनी को गिरफ्तार कर फर्जी भर्ती गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीसीटीवी फुटेज बंद कर करते थे गड़बड़ी

एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कई राज उगले थे। नित्यानंद गौड़ ने पूछताछ के दौरान बताया था कि 15 व 16 नवंबर को रजनीश दीक्षित ने दो अभ्यर्थियों के रोल नंबर की स्लिप दी थी। इसमें से एक का सर नेम परिहार था, जिन्हें मुझे अभ्यर्थी की जगह ले जाकर बैठा देना था।

एनएसईआईटी के क्लस्टर हेड अनुभव सिंह की सहायता से यह अभ्यर्थी अपना बायोमीट्रिक लगाने के बाद बाहर चला गया, फिर सॉल्वरों को परीक्षा हॉल के अंदर लाया गया। सेनापति ने पूछताछ में बताया कि आशीष शुक्ला, दीपक और दिवाकर ने परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी फुटेज बंद कराया था। इसकी मदद से दीपक और दिवाकर ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर को बैठाते और नकल कराते थे।

जिले में कई बार पकड़े जा चुके हैं सॉल्वर
दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला इसके पहले भी गोरखपुर में पकड़ा जा चुका है। स्वास्तिक ऑनलाइन सेंटर से कई बार पुलिस और एसटीएफ की टीम सॉल्वर पकड़कर केस दर्ज कर चुकी है, लेकिन जांच में बच जाते हैं।

  • 28 नवंबर 2020 : कैंट इलाके के पैडलेगंज से 12 सॉल्वर पकड़े गए।
  • 6 अगस्त 2019 : जंगल धूसड़ स्थित ई-टेक्निकल सेंटर पर एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते चार सॉल्वर में पकड़े गए।
  • 14 सितंबर 2018 : यूपीपीसीएल (यूपी पावर कार्पोरेशन) की सहायक समीक्षा अधिकारी की ऑनलाइन परीक्षा में स्वास्तिक सेंटर से बस्ती के अलमास, गोरखपुर के दिलीप कुमार वर्मा और छपरा, बिहार के सॉल्वर रोशन कुमार व मुजफ्फरपुर निवासी राजीव यादव को गिरफ्तार किया गया।
  • 31 अक्तूबर 2018 : रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा में स्वास्तिक सेंटर से बिहार के जहानाबाद निवासी सॉल्वर दिनेश कुमार और नालंदा निवासी राजीव कुमार पकड़े गए थे।
  • 21 सितंबर 2018 : पिपराइच स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा में अभ्यर्थी अमित, सॉल्वर अभिषेक, रोहित, राजीव व पंकज पकड़े गए थे।
  • 15 सितंबर 2017 : दरोगा के प्लाटून कमांडर की ऑनलाइन परीक्षा में स्वास्तिक परीक्षा सेंटर से अभिषेक रंजन, अभ्यर्थी रमेश प्रसाद, मास्टर माइंड अवधेश गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed