फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Constable Recruitment Exam in Gorakhpur, Jam on roads, people got upset

सिपाही भर्ती परीक्षा: गोरखपुर की सड़कों पर लगा जाम, परेशान हुए लोग; सुबह-शाम की परीक्षा के बाद रहा हाल

Sat, 31 Aug 2024 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam in Gorakhpur, Jam on roads, people got upset
परीक्षा छूटने के बाद एडी चौराहे से बक्शीपुर चौराहे तक लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों से अभ्यर्थी बाहर निकले तो सड़कों पर जाम लग गया। जिससे वाहन फंस गए। वह किसी तरह निकल सके। अग्रसेन तिराहा के पास से ठेले नहीं हटवाए गए थे, जिसके कारण यहां जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

Constable Recruitment Exam in Gorakhpur, Jam on roads, people got upset
परीक्षा छूटने के बाद एडी चौराहे से विजय चौराहे तक लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा दोपहर 12 देने के बाद अभ्यर्थी घर जाने के लिए निकले। वह वाहनों की तलाश करने लगे। जिससे कई सड़कों पर जाम लग गया। अभ्यर्थियों को बैठाए ऑटो व ई-रिक्शा काफी देर तक जाम में फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद जाम से निजात मिल सकी। अग्रसेन तिराहा, टाउन हाल से विजय चौक व बक्शीपुर रोड पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Constable Recruitment Exam in Gorakhpur, Jam on roads, people got upset
परीक्षा छूटने के बाद बैंक रोड से एमजी इंटर कॉलेज की सड़क पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे खड़े ठेलों के कारण वाहनों को निकलने में और भी परेशानी हुई। कचहरी चौराहे से शास्त्री चौक तक जाम लगा रहा। यहां सेंट एंड्रयूज कालेज से अभ्यर्थियों को निकलने में परेशानी हुई। शाम पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा के बाद भी जाम लगा। जिससे लोगों को परेशानी हुई। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद एक साथ अभ्यर्थी निकले तो थोड़ी देर के लिए भीड़ लगी। ट्रैफिक जवानों ने वाहनों को आगे बढ़ाकर आवागमन को सुगम बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed