{"_id":"638adf1f04d67710980af8df","slug":"constable-died-in-sahajanwa-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, संतकबीरनगर के दुधरा थाने में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, संतकबीरनगर के दुधरा थाने में थी तैनाती
Sat, 03 Dec 2022 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:01 AM IST
सार
कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के बहोडरापुर निवासी चंद्रभान पांडे दुधारा थाने पर हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। करीब 7:00 बजे सहजनवां थाना चौराहे से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अज्ञात ट्रक के चपेट में आ गई, जिससे चंद्रभान पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना चौराहे पर शुक्रवार शाम 7: 00 बजे ट्रक की चपेट में आने से सिपाही चंद्रभान पांडेय (55) की मौत हो गई। चंद्रभान की तैनाती संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाने में थी। वह गोरखपुर में सम्मन तामिला कराने जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के बहोडरापुर निवासी चंद्रभान पांडे दुधारा थाने पर हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। करीब 7:00 बजे सहजनवां थाना चौराहे से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अज्ञात ट्रक के चपेट में आ गई, जिससे चंद्रभान पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में आसपास के लोग इलाज के लिए सहजनवां सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे है। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन