फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Constable accused of demanding money from complainant suspended

Gorakhpur News: फरियादी से रुपये मांगने का आरोपी सिपाही निलंबित

Sat, 02 Dec 2023 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of demanding money from complainant suspended
एसएसपी ने कार्रवाई कर विभागीय जांच के निर्देश भी दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एसएसपी ने भ्रष्टाचार के आरोप में शुक्रवार को पीपीगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रंजन तिवारी को निलंबित कर दिया। आरोपी की विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने एक फरियादी से एक हजार रुपये लिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई का दायरा और सख्त हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कैंपियरगंज, पीपीगंज और चिलुआताल थाने के निरीक्षण के दौरान ही जनसुनवाई रजिस्टर चेक की और तीनों थानों से कुछ फरियादियों से फोन पर बात कर यह जानने की कोशिश की कि उनके मामले का निस्तारण किया गया है कि नहीं। पीपीगंज थाने में शिकायत लेकर आए एक फरियादी ने हेड कांस्टेबल पर एक हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने इस मामले में सीओ से रिपोर्ट लेकर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य थानों पर भी एसएसपी गोपनीय तरीके से इस तरह के शिकायतों की जांच करा रहे हैं। जांच में जिन पुलिसकर्मियों की शिकायत मिल रही है, उनके अगला खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed