फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congressmen observed a day-long fast to save Ramgarhtal from pollution.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल को गंदगी से बचाने के लिए कांग्रेसियों ने रखा एक दिन का उपवास

Thu, 22 Jan 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Congressmen observed a day-long fast to save Ramgarhtal from pollution.
- प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह बोले- ताल बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगा गोरखपुर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल को प्रदूषण से बचाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में उपवास रखा गया। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने रामगढ़ताल के तट पर एक दिवसीय उपवास कर सरकार और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के खिलाफ विरोध दर्ज किया।
विश्वविजय सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि गोरखपुर की पहचान और जीवनरेखा है। इसके बावजूद शासन और प्रशासन की लापरवाही ने इस प्राकृतिक धरोहर को संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ताल के संरक्षण की बजाय सरकार आयोजन, पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जबकि सीवेज और नालों का गंदा पानी बेरोकटोक ताल में गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के बार-बार दौरों के बावजूद संरक्षण को लेकर ठोस कार्ययोजना न बन पाने पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

उपवास स्थल पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी प्रखर उत्तम समेत अन्य अधिकारी पक्ष रखने पहुंचे और टास्क कमेटी गठित कर समाधान का भरोसा दिलाया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। विश्वविजय सिंह ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। उन्होंने नालों को तत्काल बंद करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी क्षमता से संचालित करने और जल गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed