फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congressmen demonstrated, District President lay on the road

Gorakhpur News: योगमय हुआ गोरखनाथ मंदिर, लोगों ने किया प्राणायाम

Sat, 22 Jun 2024 04:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated, District President lay on the road
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के स्मृति भवन में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, कमिश्नर अनिल ढिंगरा, डीएम कृष्णा करूणेश, सीडीओ संजय कुमार मीणा, सदर सांसद रवि किशन के साथ-साथ गोरखनाथ मंदिर के पदाधिकारी और आम लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग को जीवन में सबसे अधिक महत्त्व देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोज 10 मिनट योग करें, धीरे-धीरे टाइम बढ़ाएं। अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी प्राणायाम ठीक से करना है, सांस को लेना फिर छोड़ना और उसको नियंत्रित करना सीखना बहुत जरूरी है। सांसद रवि किशन ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए सबसे अधिक जरूरी है क्योंकि आज के परिवेश में हम बिना योग के निरोग रह ही नहीं सकते। अगर हम निरोग नहीं हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन

योगाचार्य कमलेश मौर्या, रवि सिंह, महात्मा नवनीत, रणधीर कुमार सिंह और विनय कुमार चौधरी ने सूर्य नमस्कार, सिद्धासन, पद्मासन, वज्रासन, गोमुखासन, कपालभाती, शीतली व भ्रामरी प्राणायाम इत्यादि का योगाभ्यास कराया। संचालन श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed