फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress

कांग्रेसियों ने लगाया मायावती पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
congress
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कांग्रेसियों ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। रविवार को दलित जोड़ो अभियान समिति के प्रांतीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता रोहन पांडे ने कहा कि मायावती शोषित की नहीं दौलत की बेटी की तरह बर्ताव कर रही हैं। वह भाजपा के इशारे पर उसके लिए काम कर रही हैं। उनके जैसे नेताओं का चेहरा कांग्रेस के सिपाही बेनकाब करगेें। साथ ही कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरे देश में श्रमिकों मजदूरों की परेशानी को देखते हुए उनकी समस्या के समाधान में रात दिन लगी हुई हैं। कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। कांग्रेस पार्टी मुकदमे से डरने वाली नहीं है। गरीबों की सेवा निरंतर करती रहेगी उन्होंने कहा अगर कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस पार्टी के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में पीसीसी सदस्य महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी, प्रभु प्रसाद, केतन तिवारी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडे, इंजीनियर अभिजीत पाठक, बादल चतुर्वेदी, अमित कन्नौजिया, रामाशीष निषाद आदि लोग मौजूद रह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed