फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress workers protest for new farmers due to New agricultural laws

गोरखपुर: किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2020 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest for new farmers due to New agricultural laws
प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
कृषि बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन


शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में जिला पंचायत कार्यालय पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके बाद रैली की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और कृषि बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर जनपद प्रभारी त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसान, खेत खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षड़यंत्र किया है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने तीन काले कानून के माध्यम से देश की हरित क्रांति के सपने को धूल धूसरित करने का कार्य किया है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेगी। सभा का संचालन जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अनिल सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिनेश चंद श्रीवास्तव, कुसुम पांडेय, डॉ. राजेश यादव, तौकिर आलम, राजेंद्र यादव, प्रवीण पासवान, महेंद्र नाथ मिश्रा, सुनील तिवारी, रोहन पांडे, जितेंद्र विश्वकर्मा, सोनिया शुक्ला, प्रणव उपाध्याय, प्रेमलता चतुर्वेदी, निर्मला वर्मा, ऊषा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पांडे, डॉ. अनिल तिवारी, राशिद कलीम अंसारी, अमित कनौजिया, शैलेंद्र बल्लभ, दिलीप निषाद, अभिजीत पाठक, प्रभात पांडे, अनवर हुसैन, सुमित पांडे, फैयाज अहमद, मुस्तफा अंसारी, रामअवतार गौड़, रंजीत चौधरी, प्रेम अनिल दुबे, विनय त्रिपाठी, पंडरिया नारायण श्रीवास्तव, रघु ओझा, सोहेल अंसारी, जयप्रकाश यादव, मोहम्मद अरशद, अनूप मिश्रा, हरी सेवक त्रिपाठी, धर्मराज चौहान, विक्रांत साहनी, अभिषेक राय, फैयाज अहमद, प्रभात चतुर्वेदी, राजीव सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed