फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress protests against lathi-charge at Jantar Mantar; effigy burnt.

Gorakhpur News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Fri, 24 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against lathi-charge at Jantar Mantar; effigy burnt.
गोरखपुर। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए।
विज्ञापन


निर्मला पासवान और कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर युवाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया। सूरज यादव, जितेंद्र पांडेय और एआईसी सदस्य स्नेहलता गौतम को लगातार दूसरे दिन भी उनके आवास पर नजरबंद रखे जाने का कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष पंकज पासवान, महिला कांग्रेस की उन्नति राज, राजकुमार यादव व अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed