फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress members extended a welcome at the party's camp office in Golghar.

Gorakhpur News: बालमुकुंद बने कांग्रेस आरटीआई विभाग के जिला चेयरमैन

Thu, 09 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Congress members extended a welcome at the party's camp office in Golghar.
गोरखपुर। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश जन सूचना अधिकार (आरटीआई) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने बालमुकुंद चतुर्वेदी को जिले का जिला चेयरमैन नियुक्त किया है। बुधवार को जिला आगमन पर गोलघर स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में कांग्रसियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक आयोजित कर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला चेयरमैन बालमुकुंद चतुर्वेदी ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया था। आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में इस कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर आरटीआई कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण अग्रहरी और पूर्व मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने कहा कि बालमुकुंद चतुर्वेदी के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव व बस्ती प्रभारी दिलीप निषाद, अरविंद जायसवाल, बृज नारायण शर्मा, प्रेमलता चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed