फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress leaders pay tribute to Delhi car bomb blast victims

Gorakhpur News: दिल्ली कार बम ब्लास्ट पीड़ितों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Nov 2025 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders pay tribute to Delhi car bomb blast victims
महराजगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज ने बृहस्पतिवार को सक्सेना चौक पर श्रद्धाजंलि सभा की। दिल्ली में हुए कार बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली की यह घटना भारत सरकार की बिफलता का परिणाम है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या अत्यंत दुखद है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी और शरद सिंह बबलू ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान में देश को शांति, सद्भाव और एकता की सबसे अधिक जरूरत है, जिसे किसी भी कीमत पर कायम रखना होगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, इंजीनियर शिवपूजन, नूर आलम, पूर्णवासी यादव, पूर्व चेयरमैन चंद्रजीत भारती, अफजल अब्बासी, आफताब अंसारी, शेष मणि गुप्ता, गोपाल शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed