फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress leaders met Tauqir Alam following fire damage at a furniture warehouse.

Gorakhpur News: फर्नीचर गोदाम में आग से नुकसान, तौकीर आलम से मिले कांग्रेस नेता

Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders met Tauqir Alam following fire damage at a furniture warehouse.
- पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. सैयद जमाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बंधाया ढाढ़स, हर संभव मदद का दिया भरोसा
विज्ञापन

गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य तौकीर आलम के फर्नीचर गोदाम में आग लगने से हुए नुकसान के बाद शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात कर हौसला बढ़ाया। पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. सैयद जमाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर दुख जताते हुए भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।
बताया गया कि बृहस्पतिवार रात गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। घटना के बाद तौकीर आलम को हुए नुकसान पर कांग्रेस नेताओं ने संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस संकट की घड़ी में उन्हें अकेला नहीं पड़ने देगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में स्नेहलता गौतम, अनवर हुसैन, संतोष प्रताप सिंह, पंकज पासवान, संदीप गोरखपुरी, संपूर्णानंद, सतीश एडवोकेट, जितेंद्र बौद्ध, राजेश पासवान, अशोक कश्यप, संजय सिंह, राजकुमार पासी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed