फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress leaders claim Hawaii: former MLA selling land

कांग्रेसी नेताओं का दावा हवाई : जमीन बेचकर घर बनवा रहे पूर्व विधायक

Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders claim Hawaii: former MLA selling land
कांग्रेसी नेताओं का दावा हवाई : जमीन बेचकर घर बनवा रहे पूर्व विधायक
विज्ञापन

गोरखपुर। ‘शुरू में तो पार्टी की ओर से कुछ सहयोग मिला था, उसके बाद पार्टी की तरफ से मकान बनाने के लिए कोई भी आर्थिक सहयोग नहीं मिला। मकान बनाना जरूरी था, ऐसे में जमीन बेचकर घर बना रहा हूं’ यह दर्द है कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे का, जिनके मकान का काफी हिस्सा पिछले साल जुलाई में बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गया था। केवल मकान का बरामदा ही बचा था, जिसे पॉलिथीन से घेरकर वे रहने को मजबूर हो गए थे।
जिस कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे ने अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी, बारिश से मकान का काफी हिस्सा ध्वस्त हो जाने के बाद बेघर हुए पूर्व विधायक को आर्थिक सहायता देने में पार्टी ने काफी कंजूसी कर गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत अन्य कई पार्टी पदाधिकारियों ने बेघर हुए पूर्व विधायक को दो कमरे के मकान का पूरा सेट तैयार कर देने का वादा किया, लेकिन केवल एक लाख रुपये देकर पार्टी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन समाप्त समझ लिया। स्थिति तो यह है कि इन छह महीनों में पार्टी के पदाधिकारी अब उनका हाल-चाल भी लेने से परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन

घर बनवाने के लिए करीब साढे़ पांच डिसमिल जमीन बेचनी पड़ी
पार्टी के रवैये से आहत पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे कहते हैं कि शुरू में तो पार्टी ने थोड़ा सहयोग किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। ऐसे में परिवार को रहने के लिए एक मकान की जरूरत थी, तो जमीन बेचनी पड़ी। महंगाई के इस युग में मकान बनाने के लिए करीब साढे़ पांच डिसमिल जमीन बेचनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तो फोन भी नहीं उठाते मेरी पार्टी के नेता : हरिद्वार पांडेय
मेरी पार्टी के नेताओं को अब मेरे लिए समय नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि पार्टी के पदाधिकारी अब मेरा फोन भी नहीं उठाते। विश्व विजय सिंह इन दिनों काफी व्यस्त रह रहे हैं। कहते हैं ‘आते ही दर्शन करूंगा’ लेकिन काफी समय से इंतजार कर रहा हूं। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान तो फोन भी नहीं उठाती हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ही नेता सुरहीता करीम ने आर्थिक सहायता की थी।
दूसरे दलों के नेताओं ने दिखाई दरियादिली
दलगत भावना से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने काफी दरियादिली दिखाई। घर का कुछ हिस्सा गिरने की सूचना पर आए थे और एक लाख रुपये की मदद की थी। उनके अलावा शिक्षक राज बहादुर सिंह ने भी आर्थिक मदद की थी। पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे के पुत्र घनानंद पांडे ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी 98 हजार रुपये की मदद मिली थी। कांग्रेस नेता सुरहीता करीम ने भी आर्थिक मदद की थी।
- पार्टी फंड से पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने निर्माण सामग्री भी दी थी। पार्टी फंड से अभी उनकी और सहायता की जाएगी।

- अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने हर संभव पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे की मदद करने की कोशिश की है। पार्टी फंड से प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व विधायक को एक लाख रुपये की मदद दी थी। जिला और महानगर कांग्रेस की तरफ से अलग से 80 हजार रुपये की मदद की की गई है। इधर, कुछ दिनों से व्यस्तता की वजह से पूर्व विधायक से संपर्क नहीं किया जा सका है। हालांकि, सोमवार को उनको फोन किया था, लेकिन किसी कारण से बात नहीं हो पाई।
- निर्मला पासवान, जिला अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed