फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress leaders are fighting among themselves in Gorakhpur, WhatsApp messages are going viral

Gorakhpur News: कांग्रेसी फूंक रहे थे पुतला...जिलाध्यक्ष भाग गए- छिड़ा 'ह्वाट्सअप रार'

Sat, 19 Apr 2025 04:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 04:10 PM IST
सार

पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने ह्वाट्स ग्रुप में लिखा है कि लक्ष्मीबाई पार्क के पास विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने पर मुझे पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार किया। वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी और उनकी टीम ने वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साथ देने के बजाय गुटबाजी करते हुए भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
Congress leaders are fighting among themselves in Gorakhpur, WhatsApp messages are going viral
कांग्रेस - फोटो : फेसबुक

विस्तार

कांग्रेस पदाधिकारियों में विवाद थम नहीं रहा है। महानगर अध्यक्ष को लेकर चल रही टकराहट खत्म नहीं हुई कि अब जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच खींचतान शुरू हो गई है। मामला तीन दिन पहले टाऊन हाल पर हुए प्रदर्शन और पुतला दहन का है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने लिखा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। वहीं मौजूद जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी साथ देने के बजाय भाग गए। वहीं जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी का कहना है कि कांग्रेस का कार्यक्रम केवल विरोध प्रदर्शन का था। पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए केवल सुर्खियों में आने के लिए अलग से पुतला दहन कर दिया।
विज्ञापन


बीते बुधवार को नगर निगम के पार्क में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन होना था। दोपहर में प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में लक्ष्मीबाई पार्क में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में पांच-छह कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्मला पासवान को गिरफ्तार किया, बाद में छोड़ दिया। अब इसी मामले को लेकर तकरार शुरू हो गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने ह्वाट्स ग्रुप में लिखा है कि लक्ष्मीबाई पार्क के पास विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने पर मुझे पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार किया।

वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी और उनकी टीम ने वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साथ देने के बजाय गुटबाजी करते हुए भाग खड़े हुए। निर्मल पासवान ने यह भी लिखा है कि जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने सोशल मीडिया में कहा है कि जो निर्मला पासवान का साथ देगा उसे संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद एक पदाधिकारी को संगठन के ह्वाट्अप ग्रुप से हटा दिया गया है। पूरे मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की है।

बोले पदाधिकारी
मैंने राहुल गांधी पर हो रहे अनर्गल हमले के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मेरी गिरफ्तारी हुई। जिलाध्यक्ष होने के नाते राजेश तिवारी को मेरा साथ देना चाहिए, लेकिन वे भाग खड़े हुए: निर्मला पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष


प्रदेश संगठन के निर्देश पर लक्ष्मीबाई पार्क में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। वहां निर्मला पासवान ने संगठन की अवहेलना करते हुए अकेले पुतला दहन किया, जबकि यह पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व निर्धारित नहीं था। यह अनुशासनहीनता और संगठन को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने केवल खुद को सुर्खियों में रखने के लिए ऐसा किया: राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed