फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress leader Nasimuddin siddiqui visit in gorakhpur

कांग्रेस पार्टी मजबूत बनेगी तभी भाजपा को हराने में होंगे कामयाबः नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Tue, 28 Jan 2020 05:47 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 28 Jan 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Nasimuddin siddiqui visit in gorakhpur
कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को गोरखपुर में कहा कि 1990 के बाद सपा बसपा के मजबूत होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई, और धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती चली गई, लेकिन आज यह दोनों पार्टियां काफी कमजोर हो चुकी है हमें फिर से एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। वे यहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी मजबूत बनेगी तभी हम भाजपा को हराने में कामयाब होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का गोरखपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष ने  पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों को अपने साथ जोड़ने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Congress leader Nasimuddin siddiqui visit in gorakhpur
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत करते नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ आम लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। मंगलवार को अजय कुमार लल्लू दिल्ली से हवाई मार्ग से गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देने का आह्वान किया। कहा कि अब लोगों के मन में फिर से कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास जमने लगा है। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आम लोगों ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं।

इस दौरान नवीन सिन्हा, जयंत पाठक, अनवर हुसैन, अभिजीत पाठक, सुमित पांडेय, देवेंद्र निषाद, साबिया अली, स्नेह लता, विजय सिंह, सोनू कुमार, शानू खान, मोहम्मद यूनुस, अनुराग पांडेय, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनिया शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed