फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress distributed foods

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए के कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह के तहत बांटा भोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
congress distributed foods
सेवा सत्याग्रह के तहत भोजन बना रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : AMAR UJALA
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए के कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह के तहत बांटा भोजन 6 जून से 12 जून तक चलेगा सत्याग्रह-- निर्मला पासवान अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 'सेवा सत्याग्रह' महारसोई अभियान में नौसढ़,कालेसर,बघागाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर,प्रेमचंद पार्क आदि कई जगहों पर गरीब मजदूर जरूरतमंदों को खाना वितरित किया गया। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए 'सेवा सत्याग्रह' अभियान का संचालन किया गया है। इस अभियान की थीम है \"सेवा की होगी विजय हम सब में लल्लू अजय\" \"कांग्रेस का सिपाही- मजदूर का भाई\" के नारे के साथ पूरे प्रदेश में 25लाख जरूरतमंदों को भोजन महारसोई के माध्यम से कराया जाएगा। हम इस सेवा सत्याग्रह के माध्यम से लोगों को बताएंगे कि वर्तमान भाजपा की सरकार एक वंचित समाज से आने वाले हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं जन नेता अजय लल्लू को जेल में डाल दिया लेकिन अंत में सेवा और सत्य की ही जीत होगी। 'सेवा सत्याग्रह' अभियान 12 जून तक लगातार जारी रखेंगे। इस महारसोई के माध्यम से हम गरीब मजदूर एवं भूखे व्यक्ति को भोजन उसी सेवा भाव से वितरित करेंगे जिस सेवा भाव से प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू करते हैं। इस दौरान जोनल प्रवक्ता तौकीर आलम पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे, लालचंद निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद जमाल अहमद, डॉ विजयानंद तिवारी, प्रदीप पांडेय,मधुसूदन त्रिपाठी, जितेंद्र राय, दिनेश चंद श्रीवास्तव,राणा राहुल सिंह गोरखलाल श्रीवास्तव, शहला अहरारी,जितेंद्र पांडेय,संजय चौबे,प्रवीण पासवान,साहिल विक्रम तिवारी, अनिल सोनकर, चंद्र भूषण पांडेय, राजेश निषाद,राजीव पांडेय,राजीव राय, बद्री शुक्ला,आलोक तिवारी, उषा श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव,शादाब अहमद,कुसुम पांडेय,मेनिका पांडेय, दिलदार हुसैन,रामअवतार गौड़, प्रहलाद कुशवाहा, राहुल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed