फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Conducted many elections, never seen such chaos

Gorakhpur News: बहुत चुनाव कराया, नहीं देखी ऐसी अव्यवस्था

Thu, 04 May 2023 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 04 May 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Conducted many elections, never seen such chaos
परेशान मतदान कर्मी बोले-दिक्कतें किसे बताएं, पूछने वाला कोई नहीं
विज्ञापन

जैसे-तैसे गुजरी रात, पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मतदेय स्थल पर अव्यवस्थाओं की भरमार से मतदान कराने पहुंचे कर्मचारी परेशान रहे। उनका हाल जानने वाला कोई नहीं था। कर्मचारियों ने बताया कि पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। कैसे रात गुजरी बता नहीं सकते। जिस कर्मचारी की यहां पर तैनाती थी, वह झांकने तक नहीं आया।
वार्ड संख्या 46 शक्तिनगर वार्ड के सिटी मांटेसरी स्कूल में मतदान स्थल बनाया गया था। शहर में एक सरकारी दफ्तर में काम करने वाले व्यक्ति मतदान करने पहुंचे, बूथ के अंदर का हाल देखकर उनका धैर्य जवाब दे गया। बोले- 18 साल से इस शहर में हूं, कई चुनाव में ड्यूटी कर चुका हूं, लेकिन ऐसी अव्यवस्था अब तक नहीं देखी। उनकी बात पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी सहमति जताई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि जिस कमरे में उन लोगों को रहना था, वहां चारों तरफ गंदगी थी। उसे साफ करने के लिए झाड़ू तक नहीं था। जिस झोले में ईवीएम रखी थी, उसी से फर्श साफ किए। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। मच्छर वाली अगरबत्ती लाकर जलाए, तो किसी तरह से रात गुजरी। जिस लेखपाल की ड्यूटी थी वह पूछने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श जनता इंटर काॅलेज के बूथ पर एक महिला बीएलओ की तैनाती थी। जबकि उनका एक्सीडेंट हो गया था। वह वाकर के सहारे चलती हैं। किसी तरह से मतदेय स्थल पर आईं और ड्यूटी करने लगीं, लेकिन वह कुछ कर नहीं पा रही थीं। ऐसे में थोड़ी देर बाद चली गईं। इसी तरह की अव्यस्था शहर के कई अन्य मतदेय स्थलों पर भी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed