{"_id":"64b44b6c811c5b1af80d5bce","slug":"condolence-programme-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-242625-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आचार्य सत्यनारायण त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आचार्य सत्यनारायण त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि
Mon, 17 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वांचल हिन्दी मंच के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण त्रिपाठी के की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व साहित्य सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों ने सर्वप्रथम आचार्य सत्यनारायण त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति स्वागत पूर्वांचल हिन्दी मंच के अध्यक्ष प्रो. रामदरश राय ने किया। सभा के अध्यक्ष प्रो. अनन्त मिश्र ने आचार्य त्रिपाठी के भाषा विज्ञान के क्षेत्र में अवदान की चर्चा की और उन्हें मेधा सम्पन्न कवि बताया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि आचार्य त्रिपाठी की जीवनचर्या अत्यन्त व्यवस्थित और बेहद अनुशासन प्रिय थी। प्रो. प्रेमव्रत तिवारी, प्रो. धर्मव्रत तिवारी, डॉ. शाकिर अली, डॉ. फूलचन्द प्रसाद गुप्त, डॉ. विनय मोहन त्रिपाठी, डॉ. उमाकान्त राय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन