फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Con artists stole the *mangalsutra* of a woman traveling to her maternal home in an auto-rickshaw.

Gorakhpur News: मायके जा रही महिला का ऑटो में टप्पेबाजों ने उड़ाया मंगलसूत्र

Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Con artists stole the *mangalsutra* of a woman traveling to her maternal home in an auto-rickshaw.
सरदारनगर/झंगहा। चौरीचौरा क्षेत्र से ऑटो में सवार होकर मायके जा रही ग्राम प्रधान की पत्नी के गले से टप्पेबाज महिलाओं ने करीब 70 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र उड़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी महिलाएं भाग गईं। पीड़ित परिवार ने मोतीराम अड्डा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी ग्राम प्रधान वकील प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी सुमन देवी शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे खोराबार थाना क्षेत्र के चौरी पांडेय टोला स्थित मायके जाने के लिए घर से निकली थीं। वह चौरीचौरा पहुंचकर एक खाली ऑटो में बैठ गईं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के मुताबिक, ऑटो चालक कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में रुकी सवारियों को बैठाने लगा। इसी दौरान कुछ अज्ञात महिलाएं भी ऑटो में सवार हो गईं। आरोप है कि मोतीराम अड्डा से आगे बढ़ते ही महिलाओं ने सुमन देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गईं। घटना के बाद सुमन देवी ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग जुटते, आरोपी महिलाएं काफी दूर निकल चुकी थीं। वहीं ऑटो चालक भी ऑटो लेकर भाग गया। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चौकियों के बीच परेशान रहा परिवार
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान ने मोतीराम अड्डा पुलिस चौकी को सूचना दी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने मामला खोराबार थाना क्षेत्र का बताकर उन्हें रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी जाने को कहा। क्षेत्र को लेकर काफी देर तक पीड़ित परिवार परेशान रहा। बाद में मोतीराम अड्डा चौकी पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed